By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: हरे सोने का दे रहे अच्छा दाम, आदिवासी भाई-बहनों के जीवन में आएगी खुशहाली – विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > हरे सोने का दे रहे अच्छा दाम, आदिवासी भाई-बहनों के जीवन में आएगी खुशहाली – विष्णु देव साय
Latest News

हरे सोने का दे रहे अच्छा दाम, आदिवासी भाई-बहनों के जीवन में आएगी खुशहाली – विष्णु देव साय

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:00
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1001114814

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू हो चुका है। राज्य के 31 जिला वनोपज सहकारी यूनियन, 902 प्राथमिक वनोपज सहकारी सहकारी समितियों के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्रहण और भंडारण कार्य जोरों पर है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई है और इसे तेंदूपत्ता संग्राहकों की जिंदगी में साकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताया है। श्री साय ने कहा कि राज्य में हरा सोना तेंदूपत्ता की खरीदी हमनें शुरू कर दी है। जिसके संग्रहण का कार्य जून प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा।मोदी की गारंटी में किए गए वादे के अनुसार हमारी सरकार 5500 रूपया प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीद रही है। इससे राज्य के साढ़े बारह लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार, जिसमें अधिकांश आदिवासी परिवार हैं, उनकी जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि 5500 रूपया प्रति मानक बोरा के साथ लाभांश राशि भी संग्राहक परिवार को देने की गारंटी हमारी सरकार ने दी है। इसके साथ ही संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी हमारी सरकार देगी।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अन्तर्गत तेंदूपत्ता का संग्रहण माह अप्रैल 2024 के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ किया गया है। संग्रहण हेतु 16.72 लाख मानक बोरे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दिनांक 13 मई 2024 तक उक्त लक्ष्य के विरूद्ध 7.82 लाख मानक बोरे का संग्रहण किया जा चुका है जो निर्धारित लक्ष्य का 45.19 प्रतिशत है।तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में लगे हुए 12.50 लाख संग्राहक परिवार को रू. 5500 प्रति मानक बोरा की दर से इस संग्रहण के लिए 900 करोड़ रूपये का भुगतान प्राप्त होना संभावित है। अब तक कुल 275.77 लाख रूपये का भुगतान ऑनलाईन किया जा चुका है। ज्ञातव्य है कि भुगतान में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से साय सरकार द्वारा ऑनलाइन भुगतान हेतु एक सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। जिसके माध्यम से किया गया भुगतान सीधे संग्राहकों के खाते में पहुंचेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001114416 धरमजयगढ़ वन मंडल में लगभग सैकड़ो की तदाद में हाथियों का दल कर रहा विचरण, वन विभाग द्वारा गांव में कराया जा रहा मुनादी,
Next Article 1001115732 गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कापू मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की तत्परता से बची एक कोरवा महिला की जान! समय रहते पहुंची अस्पताल
Latest News 16 February 2026
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं साई मोबाइल के संचालक गुरदासमल चैनानी की धर्मपत्नी का दुखद निधन!
Latest News 16 February 2026
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
Latest News 15 February 2026
सच ने खोली पोल तो बौखलाया सिस्टम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बनाया बलि का बकरा !
Latest News 15 February 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, लाल मैदान में हुआ भव्य स्वागत
Latest News 14 February 2026
छत्तीसगढ़
Latest News 14 February 2026
कापू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन!
Latest News 14 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?