

धरमजयगढ़—-भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नगर पंचायत धरमजयगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वर्तमान पार्षद का जन्मदिन नगर पंचायत सभागार में हर्षोल्लास एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी प्रभाकर शुक्ला,इंजीनियर दीपक अग्रवाल सहित समस्त कर्मचारियों ने भी केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।जन्मदिन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आत्मीयता के साथ जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर सक्रिय भूमिका की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर के विकास और जनहित के कार्यों में उनका योगदान सराहनीय रहा है। सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित इस जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। वही इस अवसर पर टार्जन भारती ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया!



