By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: नपं घरघोड़ा में जलकुंभी हटाने के दावे की खुली पोल, एक तालाब से निकाल दूसरे में डाली जा रही जलकुंभी ठेकेदार को दिया जा रहा है खुला संरक्षण
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > नपं घरघोड़ा में जलकुंभी हटाने के दावे की खुली पोल, एक तालाब से निकाल दूसरे में डाली जा रही जलकुंभी ठेकेदार को दिया जा रहा है खुला संरक्षण
Latest News

नपं घरघोड़ा में जलकुंभी हटाने के दावे की खुली पोल, एक तालाब से निकाल दूसरे में डाली जा रही जलकुंभी ठेकेदार को दिया जा रहा है खुला संरक्षण

Vivek Pandey
Last updated: 31 May 2026 13:13
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
235854

पखवाड़े भर बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई, बगमुड़ा और छोटेमुड़ा तालाब का मामला

सफाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप, नागरिकों ने मांगी जांच

रायगढ़। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अनियमिताओं के लिये शुमार रहने वाले घरघोड़ा नगर पंचायत अभी भी अपने कारनामो से बाज नही आ रही है यहां के वार्ड क्रमांक 10-12 स्थित बगमुड़ा और छोटेमुड़ा तालाब में जलकुंभी हटाने को लेकर किए गए दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। पखवाड़े भर पहले नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जलकुंभी हटाने की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है। जिसमें अवकाश का लाभ लेते हुए संबंधित ठेकेदार एक तालाब से निकालकर दूसरे में तालाब तथा उसके इर्द गिर्द डंप कर रहा है।

235845


दरअसल तालाब में गंदे पानी के कारण जलकुंभी उत्तपन्न होता है। यह तालाब को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लेता है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित ठेकेदार द्वारा एक तालाब से निकाली गई जलकुंभी को पूरी तरह नष्ट या निर्धारित स्थान पर निस्तारित करने के बजाय दूसरे तालाब तथा तालाब के आसपास के क्षेत्रों में डाल दिया जा रहा है। इससे जलकुंभी की समस्या खत्म होने के बजाय एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रही है। ग्रामीणों और वार्डवासियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से तालाबों की सफाई का उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा है।

235848


गौरतलब है कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी नईदुनिया ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जलकुंभी हटवाने का दावा किया था। इसके बावजूद करीब पखवाड़े भर बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। जबकि पखवाड़े भर बाद फिर से वहीं कृत्य को दोहराया जा रहा है मानो उन्हें प्रशासन तथा कार्रवाई का कोई भय नही हो।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जलकुंभी हटाने के कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और निकाली गई जलकुंभी के वैज्ञानिक एवं स्थायी निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दोनों तालाबों को अतिक्रमण और जलकुंभी की समस्या से मुक्त किया जा सके। इन परिस्थितियों के मद्देनजर घरघोड़ा के प्रबुद्धजन प्रतिनिधि मंडल सोमवार को लिखित उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगे।

235851


बीमारी फैलने का भय
ठेकेदार को मिल रहे संरक्षण के कारण एक तलाब की जल कुम्भी निकाल कर दूसरे तलाब में डंप कर पहाड़ बनाया जा रहा है जिसके सड़ने से उसकी बदबू के फैलने से आस पास मोहल्लों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहेगी

तालाबों के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा

तालाब में जलकुंभी तेजी से फैलने वाला जलीय खरपतवार है, जो तालाबों में आक्सीजन की मात्रा कम कर जलजीवों और जलस्रोतों को प्रभावित करता है। ऐसे में इसे एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर डालना समस्या को और बढ़ा सकता है। यह परिस्थिति बगमुड़ा और छोटेमुड़ा तालाब में जलकुंभी की समस्या से नजर आ रहा है। जबकि दोनों तालाब के संरक्षण के लिए लाखो रूपये स्वीकृति क्या गया है पर दुर्भाग्य है कि राजनीतिक दुर्भावना का परिणाम है कि छोटे मुडा तलाब का कार्य आज तक रुका हुआ है ।
ठेकेदार को मिल रहा है संरक्षण
सबसे बड़ा सवाल है कि ठेकेदार को आखिर किनका संरक्षण मिल रहा है जो अपनी मनमानी पर उतर आया है कहि ना कहि नप के अधिकारियों की लापरवाही का खमियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मन की बात कार्यक्रम के श्रवण हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान का कल खलबोरा आगमन!
Next Article मन की बात में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और विरासत का हुआ उल्लेख, प्रदेशवासियों में गर्व की भावना!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जिन्होंने हमें बहुत कुछ दिया, उनके लिए जलाएं आशीर्वाद का दीया — भरतलाल साहू
Latest News 15 September 2026
धरमजयगढ़ के कोदवारी पारा में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस!
Latest News 14 September 2026
धरमजयगढ़ के कोदवारी पारा में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस!
Latest News 14 September 2026
पंडित मुरारीलाल त्रिपाठी के श्रीमुख से हो रही अमृतवर्षा, सांसद राधेश्याम राठिया ने पहुंचकर किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण!कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म एवं शुकदेव जी के आगमन का हुआ भावपूर्ण वर्णन!
Latest News 13 September 2026
पंडित मुरारीलाल त्रिपाठी के श्रीमुख से हो रही अमृतवर्षा, सांसद राधेश्याम राठिया ने पहुंचकर किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण!कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म एवं शुकदेव जी के आगमन का हुआ भावपूर्ण वर्णन!
Latest News 13 September 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया!
Latest News 13 September 2026
रायपुर आरटीओ का सख्त रुख: कम उम्र के छात्रों के वाहन चलाने पर लगेगी रोक, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान!
Latest News 12 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?