By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: मन की बात में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और विरासत का हुआ उल्लेख, प्रदेशवासियों में गर्व की भावना!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > मन की बात में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और विरासत का हुआ उल्लेख, प्रदेशवासियों में गर्व की भावना!
Latest News

मन की बात में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और विरासत का हुआ उल्लेख, प्रदेशवासियों में गर्व की भावना!

Vivek Pandey
Last updated: 31 May 2026 13:58
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
235894


छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को हुआ। मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित अपने निवास पर कार्यक्रम का श्रवण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर की प्रेरणादायक उपलब्धियों और सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख किया।

235895


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जशपुर जिले के छोटे से गांव छुइटांगर के प्रतिभाशाली युवा धावक अनिमेष कुजूर की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। प्रधानमंत्री ने अनिमेष कुजूर से फोन पर आत्मीय बातचीत कर उनके नेशनल रिकॉर्ड बनाने के पीछे की मेहनत, संघर्ष और समर्पण के बारे में जानकारी ली। देश के सर्वोच्च नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी की प्रशंसा किए जाने से प्रदेशवासियों में खुशी और गौरव का माहौल है।

235891


इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक मल्हार क्षेत्र से प्राप्त दुर्लभ ताम्र-पट्टिकाओं के संरक्षण कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ का यह एपिसोड देश की उपलब्धियों, नवाचारों और प्रेरक कहानियों से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं और सांस्कृतिक धरोहरों को मिली राष्ट्रीय पहचान पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि अनिमेष कुजूर जैसे युवा खिलाड़ियों की सफलता प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देती है, वहीं मल्हार की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article नपं घरघोड़ा में जलकुंभी हटाने के दावे की खुली पोल, एक तालाब से निकाल दूसरे में डाली जा रही जलकुंभी ठेकेदार को दिया जा रहा है खुला संरक्षण
Next Article दुर्गापुर-सरिया-तराईमार कोल ब्लॉक पर फिर छिड़ेगा संघर्ष! केंद्र की धारा-7 अधिसूचना के बाद ग्रामीणों में बढ़ी चिंता!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026
धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Latest News 13 June 2026
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Latest News 12 June 2026
पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और अनधिकृत बिक्री पर केंद्र सरकार सख्त, नई अधिसूचना जारी!
Latest News 12 June 2026
सरस्वती शिशु मंदिर को पुनः प्रारम्भ करने कवायद हुई तेज!
Latest News 11 June 2026
धरमजयगढ़ प्रवास पर पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया, ऑटो चालकों व कुलियों के बीच बिताया समय! मोदी जी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल पर हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना!
Latest News 10 June 2026
कापू ब्लॉक के ग्राम सलका में हिन्दू धर्म जागरण बैठक संपन्न, दो लोगों की कराई गई घर वापसी
Latest News 9 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?