By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कंधे से कंधा मिलाकर छग को आगे बढ़ाएंगे दो साथी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कंधे से कंधा मिलाकर छग को आगे बढ़ाएंगे दो साथी
Latest News

कंधे से कंधा मिलाकर छग को आगे बढ़ाएंगे दो साथी

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:57
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
IMG 20240309 WA0012 1
SHARE
IMG 20240309 WA0012 1

केंद्र प्रतिनियुक्ति से लौटे मुकेश बंसल को बनाया गया वित्त सचिव, ओपी चौधरी भी उसी बैच के थे आईएएस

रायगढ़, 8 मार्च। समय का खेल निराला है। उसकी एक करवट से सब कुछ बदल जाता है। कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक साथ यूपीएससी की परीक्षा पास करके आईएएस बने दो साथी आज फिर से अलग-अलग भूमिकाओं में छग को आगे बढ़ाएंगे। ओपी चौधरी वित्त मंत्री और मुकेश बंसल वित्त सचिव के रूप में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने जा रहे हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली गए आईएएस मुकेश बंसल वापस छग लौट आए हैं। शुक्रवार को उनकी पदस्थापना का आदेश जारी हुआ। उनको सचिव वित्त विभाग पदस्थ करते हुए सचिव-सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन छोड़कर) तथा अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मंत्रालय में आईएएस मुकेश बंसल की तैनाती से नई उम्मीदें जागी हैं। दोनों ने भी नहीं सोचा होगा कि कभी ऐसी भूमिका में भी साथ काम करेंगे। दोनों 2005 बैच के आईएएस हैं। दोनों को छग कैडर मिला। प्रशासनिक व्यवस्था में दोनों के बीच दोस्ती हुई। मुकेश बंसल 2013 में रायगढ़ कलेक्टर रहे। दोनों अलग-अलग जिलों में कलेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। इसके बाद ओपी चौधरी नेनौकरशाही को छोड़कर छग की सेवा के लिए राजनीति की राह पकड़ ली। कड़ी मेहनत के बाद 2023 के विस चुनाव में रायगढ़ विस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वे छग सरकार में वित्त मंत्री बनाए गए। उधर मुकेश बंसल ने भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का रास्ता चुना। सरकार बदलते ही उन्होंने छग वापसी कर ली। सरकार ने उनको ओपी के मंत्रालय में ही सचिव की पावरफुल पोजिशन दी है। दोनों आईएएस के रूप में काम करते हुए आज फिर से अलग भूमिकाओं में एकसाथ काम करेंगे।

अफसरों की पोस्टिंग पर रहेगी नजर

मुकेश बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। कहा जा रहा है कि प्रदेश में अफसरों की पोस्टिंग प्रक्रिया सवालों के घेरे में थी। वरिष्ठता की अनदेखी कर पोस्टिंग हो रही थी। इससे अफसरशाही का ताना-बाना भी बिखर गया था। अब मुकेश बंसल की पैनी नजर इस पर रहेगी। वे तेज तर्रार आईएएस माने जाते हैं। जीएसटी पर भी उनका नियंत्रण रहेगा। आने वाले समय में वाणिज्यिक कर विभाग की कई बड़ी कार्रवाई देखी जा सकती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ नगर पंचायत के नए C.M.O. होंगे प्रभाकर शुक्ला नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, बदले गए कई जोन कमिश्नर और CMO, देखें सूची…
Next Article InShot 20240309 121001660 5 दिवसीय जिला स्तरीय योग शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जिला पंचायत सीईओ नें धरमजयगढ़ पहुंच विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,कार्यों को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश!बिरहोर परिवारों के बीच पहुंच बाटे कम्बल
Latest News 11 December 2025
जिला पंचायत सीईओ का धरमजयगढ़ दौरा,बिरहोर परिवारो से की भेट मुलाकात बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिए स्पष्ट निर्देश!
Latest News 11 December 2025
एसडीएम प्रवीण भगत की चौकसी, अवैध धान परिवहन पर लगातार जांच,सख्त कार्रवाई!
Latest News 9 December 2025
पुरुँगा कोल ब्लॉक जन सुनवाई तिथि का कभी भी हो सकता है ऐलान,जनवरी मे होने की बन सकती है संभावना ।पुरुँगा के ग्रामीणों की एकजुटता अडानी के लिए बनी सिरदर्द??
Latest News 9 December 2025
जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल यादव के जन्मोत्सव पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया विशेष मिलन समारोह! जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शिशु शशि ने केक कटवा कर खलबोरा में किया भव्य वन भोज का आयोजन!
Latest News 7 December 2025
खरसिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम की औचक जांच, नशीली दवाओं की बिक्री पर मिली गंभीर अनियमितताएँ
Latest News 6 December 2025
ग्राम पंचायत अलोला के रोजगार सहायक का गजब कारनामा, सिर्फ कागजों में ही करते हैं कार्य
Latest News 6 December 2025

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?