
धरमजयगढ़ न्यूज़। दिनांक 22 नवंबर 2026 को कापू मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास बगिया पहुंचकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्याम बिहारी शर्मा, श्री श्यामनारायण दुबे, श्री कार्तिक श्रीवास्तव एवं श्री हिमित राठिया सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी ने मुख्यमंत्री जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें कापू क्षेत्र में पधारने का सादर आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए जनवरी 2027 के प्रथम सप्ताह में कापू आने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक रुख से कापू क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कापू दौरे को क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों एवं स्थानीय जनसमस्याओं को उनके समक्ष रखने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
