धरमजयगढ़ न्यूज़। धरमजयगढ़ नगर के सागरपुर कॉलोनी स्थित सार्वजनिक श्री राधाकृष्ण मंदिर में रास पूर्णिमा के पावन अवसर पर आठवें वर्ष भी भव्य 16 प्रहर अखंड श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न होगा।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। चार दिनों तक मंदिर परिसर में हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे और हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे महामंत्र की गूंज सुनाई देगी।
कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
कार्यक्रम के प्रथम दिन 23 नवंबर सोमवार को दोपहर 2 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा शाम 7 बजे से अधिवास कार्यक्रम संपन्न होगा। 24 नवंबर मंगलवार को सुबह 6 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ होगा, जो लगातार जारी रहेगा। 26 नवंबर गुरुवार को सुबह 6 बजे संकीर्तन का विराम होगा।

पांच कीर्तन मंडलियां देंगी प्रस्तुति
इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न स्थानों से कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी, जिनमें भाई-बोन संप्रदाय कोलकाता (दल संचालक श्रीमती कविता), विनोद बिहारी संप्रदाय पखांजूर (दल संचालक श्री दिलीप बैरागी), अनुराग संप्रदाय बायसी (आमबागान), छत्तीसगढ़ (दल संचालक श्री संतोष सरकार), मामा-भागने संप्रदाय कोलकाता (पश्चिम बंगाल) तथा बाउल संप्रदाय दुर्गापुर, धरमजयगढ़ (छत्तीसगढ़) प्रमुख हैं।

इसके साथ ही प्रतिदिन शाम 7 बजे संध्या आरती सागरपुर संप्रदाय एवं अन्य भक्तों द्वारा की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कीर्तनिया सुलिता मंडल द्वारा पदावली कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजे से महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से एवं रात्रि 8:30 बजे से भंडारा आयोजित होगा।
बाउल कार्यक्रम रहेगा विशेष आकर्षण
आयोजन के दौरान बाउल कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ रात्रि 8 बजे से होगा, जिसमें सु. प्रियावासी एवं सु. असीमावासी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
समिति संचालक श्री प्रसून साना एवं श्री स्वपन मंडल हैं। आयोजन समिति में अध्यक्ष श्री निर्मल चंद साना, उपाध्यक्ष श्री अनिमेष मंडल एवं श्री दिलीप राय, सचिव श्री नित्यानंद सरकार एवं श्री कृष्ण मंडल, कोषाध्यक्ष श्री विद्युत मंडल एवं श्री बिजन राय तथा सह-सचिव श्री रोहित मंडल एवं श्री संतोष मंडल शामिल हैं। पूजा-अर्चना का दायित्व पुजारी श्री स्वपन दास संभालेंगे।
आयोजन समिति एवं समस्त भक्तजनों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं और परिवारजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन में सहभागी बनने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
