By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कृषि खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, लैलूंगा में औचक छापेमारी!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कृषि खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, लैलूंगा में औचक छापेमारी!
Latest News

कृषि खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, लैलूंगा में औचक छापेमारी!

Vivek Pandey
Last updated: 6 June 2026 21:29
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260606 WA0159

लैलूंगा। किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर कृषि खाद बेचने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लैलूंगा विकासखंड में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी कार्रवाई की। जिला पंचायत रायगढ़ के उपाध्यक्ष दीपक सिदार द्वारा भी किसानों की समस्याओं एवं यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की मनमानी कीमत पर बिक्री की शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों से की गई थी।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ के उप संचालक कृषि अनिल वर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने लैलूंगा क्षेत्र के खाद विक्रेताओं की जांच की। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। निरीक्षण में पाया गया कि किसानों को सुपर फॉस्फेट खाद, जिसकी निर्धारित कीमत लगभग 750 रुपये है, उसे 1800 रुपये तक में बेचा जा रहा था।

मामले को गंभीर अनियमितता मानते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
उप संचालक अनिल वर्मा ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में खाद की कालाबाजारी और अधिक मूल्य वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलेभर में गांव-गांव तक निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाएगा तथा विशेष टीमों का गठन कर उर्वरक विक्रेताओं की सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।

कृषि विभाग की इस कार्रवाई से खाद की कालाबाजारी में संलिप्त कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं किसानों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में उन्हें निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सकेगी।

अनिल वर्मा, उप संचालक कृषि, रायगढ़

“किसानों से जुड़ी शिकायतों को विभाग गंभीरता से ले रहा है। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ में फायर ब्रिगेड वाहन का अभाव, बढ़ती आगजनी की घटनाओं के बीच नागरिकों ने उठाई स्थायी व्यवस्था की मांग!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में फायर ब्रिगेड वाहन का अभाव, बढ़ती आगजनी की घटनाओं के बीच नागरिकों ने उठाई स्थायी व्यवस्था की मांग!
Latest News 6 June 2026
कटघोरा, पत्थलगांव और सरायपाली को जिला बनाने की मांग पर जनचर्चा तेज, उदयपुर–पत्थलगांव जिले के रूप में धरमजयगढ़ को मिल सकती है बड़ी सौगात??
Latest News 6 June 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर धरमजयगढ़ वन मंडल के काष्ठागार में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम!
Latest News 5 June 2026
ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर खलबोरा के बिरहोर परिवारों को वितरित किए गए छाते!
Latest News 2 June 2026
दुर्गापुर-सरिया-तराईमार कोल ब्लॉक पर फिर छिड़ेगा संघर्ष! केंद्र की धारा-7 अधिसूचना के बाद ग्रामीणों में बढ़ी चिंता!
Latest News 31 May 2026
मन की बात में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और विरासत का हुआ उल्लेख, प्रदेशवासियों में गर्व की भावना!
Latest News 31 May 2026
नपं घरघोड़ा में जलकुंभी हटाने के दावे की खुली पोल, एक तालाब से निकाल दूसरे में डाली जा रही जलकुंभी ठेकेदार को दिया जा रहा है खुला संरक्षण
Latest News 31 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?