By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जीरो शॉर्टेज करने समितियों ने 2200 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदे डीओ राइस मिलरों ने बेचे डीओ, धरमजयगढ़, लैलूंगा समेत अन्तिम दिनों में धान कमी की भरपाई करने खाद्य विभाग का कारगर फार्मूल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जीरो शॉर्टेज करने समितियों ने 2200 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदे डीओ राइस मिलरों ने बेचे डीओ, धरमजयगढ़, लैलूंगा समेत अन्तिम दिनों में धान कमी की भरपाई करने खाद्य विभाग का कारगर फार्मूल
Latest News

जीरो शॉर्टेज करने समितियों ने 2200 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदे डीओ राइस मिलरों ने बेचे डीओ, धरमजयगढ़, लैलूंगा समेत अन्तिम दिनों में धान कमी की भरपाई करने खाद्य विभाग का कारगर फार्मूल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
1001083951
SHARE
1001083951

रायगढ़, मई। हर साल चुनिंदा उपार्जन केंद्रों में धान की कमी होती है और अंतिम दिनों में मौका परस्त राइस मिलर डीओ बेचकर प्रबंधकों से सेटिंग करते हैं। इस बार तो लूट मचाई गई है। राइस मिलरों ने अंतिम दिनों में धान कमी वाले केंद्रों से 2200 रुपए से लेकर 2600 रुपए प्रति क्विंटल तक की वसूली की है। बोगस खरीदी को बराबर करने का यह रायगढ़ का अपना फार्मूला है।रायगढ़ जिले में धान खरीदी एक बहुत बड़ा कारोबार है जिसकी छत्रछाया में अफसर, नेता, प्रबंधक, मिलर सभी फलते-फूलते हैं। इस बार तो चुनाव की वजह से आला अधिकारी व्यस्त रहे। उसी का फायदा उठाकर अधिकारियों ने कुछ मिलरों को लाखों का मुनाफा कमाकर दिया। धरमजयगढ़, लैलूंगा, पुसौर और घरघोड़ा की कुछ समितियों में धान की बोगस खरीदी सबसे ज्यादा होती है। अंतिम दिनों धान सिर्फ रिकॉर्ड में होता है, हकीकत में नहीं। जीरो शॉर्टेज करने का दबाव डालकर समिति प्रबंधकों को मजबूर किया जाता है कि वे राइस मिलरों से डील करें। इस बार भी यही हुआ। किसी भी तरह से बोगस खरीदी को वैध बनाने के लिए मिलरों से सेटिंग की गई। जो धान बकाया दिख रहा था, उसका डीओ पहले ही काटा जा चुका है। करीब सात केंद्रों में 38 हजार क्विंटल धान बाकी था। इस धान के निराकरण के लिए मिलरों और प्रबंधकों में डील करवाई गई। बताया जा रहा है कि मिलरों ने धान के डीओ के बदले 2200 रुपए से लेकर 2600 रुपए तक की मांग की। प्रबंधकों पर दो तरफा दबाव था इसलिए उनको भी प्रशासन के सामने झुकना पड़ा।

ऐसे हुई है सेटिंग
उदाहरण के लिए किसी समिति में करीब 2000 क्विंटल धान कम मिला। जिस-जिस मिलर को यहां का डीओ मिला था, उसने प्रबंधक से बात की। जिला मुख्यालय से प्रबंधक पर दबाव बनाया गया। प्रति क्विंटल करीब 2300 रुपए पर बात फाइनल की गई। मतलब समिति प्रबंधक की ओर से मिलरों को 46 लाख रुपए दिए गए। कुछ राशि दी गई तो कुछ बाद में दी जाएगी। इसके बदले मिलरों ने धान उठाव पूरा करने की जानकारी अपलोड कर दी। इस तरह बोगस खरीदी के बदले समिति प्रबंधक को 800 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ हुआ।

समिति प्रबंधकों के अध्यक्ष और मिलर की भूमिका
रायगढ़ जिले में यह सिस्टम आम हो चुका है। खाद्य विभाग, मार्कफेड, अपेक्स बैंक और सहकारिता विभाग सभी इसी व्यवस्था के अनुसार चलते हैं। बोगस खरीदी में केवल समिति प्रबंधक का ही नहीं बल्कि सभी की हिस्सेदारी होती है। इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करने की वजह से हर साल सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। इस डील को करवाने में समिति प्रबंधकों के अध्यक्ष और पुराने राइस मिलरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धर्मजयगढ़ जवानों के बस एक्सीडेंट का मामला गंभीर रूप से घायल जवानों को किया गया रायगढ़ रेफर मौके पर धर्मजयगढ़ एसडीएम डिगेस पटेल व एसडीओपी सिद्धांत तिवारी मौजूद
Next Article 1001083917 भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को ऐतिहासिक मतों से जिताए – शकील अहमद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कापू मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की तत्परता से बची एक कोरवा महिला की जान! समय रहते पहुंची अस्पताल
Latest News 16 February 2026
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं साई मोबाइल के संचालक गुरदासमल चैनानी की धर्मपत्नी का दुखद निधन!
Latest News 16 February 2026
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
Latest News 15 February 2026
सच ने खोली पोल तो बौखलाया सिस्टम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बनाया बलि का बकरा !
Latest News 15 February 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, लाल मैदान में हुआ भव्य स्वागत
Latest News 14 February 2026
छत्तीसगढ़
Latest News 14 February 2026
कापू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन!
Latest News 14 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?