By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: आज धरमजयगढ़ पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’, युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य स्वागत की तैयारी! लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > आज धरमजयगढ़ पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’, युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य स्वागत की तैयारी! लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम!
Latest News

आज धरमजयगढ़ पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’, युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य स्वागत की तैयारी! लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम!

Vivek Pandey
Last updated: 30 September 2026 21:18
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
668089 scaled
SHARE
667549


वडनगर से वाराणसी तक जाएगी यात्रा, हाटी चौक पर युवा मोर्चा करेगा स्वागत; दशहरा मैदान में हितग्राहियों का सम्मान
धरमजयगढ़ न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प का संदेश लेकर निकली ‘जन, जल एवं सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 01 अक्टूबर 2026 को धरमजयगढ़ पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

668089


यात्रा वडनगर से प्रारंभ होकर वाराणसी तक जाएगी। 01 अक्टूबर को हाटी चौक पर युवा मोर्चा के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे बाइक रैली के रूप में कार्यकर्ता धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगे। धरमजयगढ़ पहुंचने के बाद यात्रा का रात्रि विश्राम भी यहीं प्रस्तावित है।
दशहरा मैदान में हितग्राहियों का सम्मान
यात्रा के धरमजयगढ़ पहुंचने पर दशहरा मैदान में हितग्राही सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों का सम्मान किया जाएगा। धरमजयगढ़ के अटल परिसर चौक पर अटल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा.

668088


वहीं 02 अक्टूबर को गांधी चौक पर कार्यक्रम, स्वच्छता एवं अन्य गतिविधियों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके बाद बाइक यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी।
बाइक रैली में युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की खबर हैँ!
यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ के संदेश को लेकर आयोजित किया जा रहा है। यात्रा के धरमजयगढ़ पहुंचने को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 645956 scaled मोदी जी के ‘मन की बात’ सुनने ग्रामीणों के बीच पहुंचे जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

645956 scaled
मोदी जी के ‘मन की बात’ सुनने ग्रामीणों के बीच पहुंचे जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव
Latest News 27 September 2026
637731 scaled
सरस्वती शिशु मंदिर धरमजयगढ़ में गूंजा वंदे मातरम्
Latest News 26 September 2026
635050 1
गणेश चतुर्थी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने किया विघ्नहर्ता का पूजन!
Latest News 25 September 2026
624646 1 scaled
ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ का प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच
Latest News 25 September 2026
631998
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर लगातार दुर्घटनाओं से बढ़ा आक्रोश लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी!
Latest News 25 September 2026
624646 scaled
ढाबा संचालक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप रक्षक ही बने भक्षक, पानी पिला पिला कर मारा गया पढ़े पूरी खबर!
Latest News 24 September 2026
616823
पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News 23 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?