By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: हाटी-पुरुंगा सड़क निर्माण का भूमि पूजन, 80.89 लाख की लागत से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > हाटी-पुरुंगा सड़क निर्माण का भूमि पूजन, 80.89 लाख की लागत से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
Latest News

हाटी-पुरुंगा सड़क निर्माण का भूमि पूजन, 80.89 लाख की लागत से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी

Vivek Pandey
Last updated: 1 October 2026 18:56
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
InShot 20261001 185019861 scaled
SHARE

धरमजयगढ़ न्यूज़ —क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग अब पूरी होने जा रही है। हाटी से पुरुंगा तक डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। करीब 80.89 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से हाटी, पुरुंगा सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

भूमि पूजन समारोह में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुरेंद्र बेसरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा मिलने की बात कही गई।

कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल यादव, नरेश पंडा, जनपद अध्यक्ष नीलव राठिया, जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रजनी राठिया, जनपद सदस्य कांति राठिया, जिला कार्यसमिति सदस्य अधिवक्ता लालू ठाकुर, रोहिणी चंद्रा एवं बालाराम राठिया सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, सरपंच, राजस्व अधिकारी और सचिवगण मौजूद रहे।

इस दौरान क्षेत्र के बुनियादी विकास कार्यों, विधायक की भूमिका तथा सीएसआर फंड के उपयोग को लेकर भी चर्चा और सवाल उठे। ग्रामीणों ने वर्षों बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए निर्माण कार्य को समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की उम्मीद व्यक्त की।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के गांवों की मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बरसात सहित अन्य मौसम में आवागमन की पुरानी परेशानी काफी हद तक दूर हो सकेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article पत्रकारों के खिलाफ कथित दबाव और ट्रोलिंग के मामलों को लेकर पत्रकार सुरक्षा समिति ने सौंपा ज्ञापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पत्रकारों के खिलाफ कथित दबाव और ट्रोलिंग के मामलों को लेकर पत्रकार सुरक्षा समिति ने सौंपा ज्ञापन
Latest News 1 October 2026
668089 scaled
आज धरमजयगढ़ पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’, युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य स्वागत की तैयारी! लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम!
Latest News 30 September 2026
645956 scaled
मोदी जी के ‘मन की बात’ सुनने ग्रामीणों के बीच पहुंचे जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव
Latest News 27 September 2026
637731 scaled
सरस्वती शिशु मंदिर धरमजयगढ़ में गूंजा वंदे मातरम्
Latest News 26 September 2026
635050 1
गणेश चतुर्थी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने किया विघ्नहर्ता का पूजन!
Latest News 25 September 2026
624646 1 scaled
ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ का प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच
Latest News 25 September 2026
631998
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर लगातार दुर्घटनाओं से बढ़ा आक्रोश लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी!
Latest News 25 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?