

युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाइक रैली का जोरदार अभिनंदन, धरमजयगढ़ में हुए विविध कार्यक्रम; एकता और सेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ी यात्रा

धरमजयगढ़। वडनगर से वाराणसी तक निकली ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का 1 अक्टूबर को हाटी क्षेत्र से धरमजयगढ़ पहुंचने पर युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। बाइक रैली के धरमजयगढ़ पहुंचने पर दशहरा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल में बाइकर्स एवं यात्रियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में संभागीय प्रभारी रामू रोहरा,रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री सुरेंद्र बेसरा, किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक टीकाराम पटेल, भाजपा रायगढ़ जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला महामंत्री जतिन साव, जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, नरेश पंडा,मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, नीरज शर्मा,नगर पंचायत धरमजयगढ़ के अध्यक्ष अनिल सरकार उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव सहित सभी पार्षद, एल्डरमैन तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा महामंत्री उमाशंकर, त्रिलोचन राठिया, शशांक पांडे,प्रतीक अग्रवाल, प्रशांत सिंह, रोहन सरकार,कैलाश यादव,मनीष राठिया,उपाध्यक्ष शशी पटेल धरमजयगढ़ युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष लीनव राठिया, उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, छाया विधायक हरिश्चंद्र राठिया, कमला राठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नाट्य रूपांतरण के जरिए दिखाया प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय के कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के प्रसंग पर आधारित नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया।
अटल और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण
2 अक्टूबर की सुबह सेवा संकल्प यात्रा से जुड़े अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अटल परिसर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात स्थानीय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में अतिथियों का प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। यहां अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हाटी से धरमजयगढ़ तक दिखा उत्साह
वडनगर से शुरू होकर वाराणसी की ओर बढ़ रही बाइक रैली के हाटी क्षेत्र से गुजरने के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान बाइक रैली के साथ चल रहे यात्रियों का अभिनंदन किया गया।
सेवा, संकल्प, एकता और राष्ट्रभावना का संदेश लेकर आगे बढ़ रही यह बाइक रैली अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हुई।



