By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मां बंजारी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार 10 अक्टूबर तक कराने की मांग
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मां बंजारी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार 10 अक्टूबर तक कराने की मांग
Latest News

ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मां बंजारी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार 10 अक्टूबर तक कराने की मांग

Vivek Pandey
Last updated: 5 October 2026 17:56
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
701715

नवरात्रि से पहले मंदिर की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी, एसडीएम को सौंपा गया आवेदन

धरमजयगढ़ न्यूज़। सड़क निर्माण के दौरान की गई ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मां बंजारी देवी मंदिर एवं मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण को लेकर अब स्थानीय श्रद्धालुओं एवं नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), धरमजयगढ़ को आवेदन सौंपकर संबंधित निर्माण एजेंसी को तत्काल आवश्यक निर्देश देने तथा 10 अक्टूबर 2026 तक मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कराने की मांग की गई है।

701662

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुई ब्लास्टिंग से क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र मां बंजारी देवी मंदिर एवं मंदिर परिसर को क्षति पहुंची थी। क्षति के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी डीबीएल द्वारा मंदिर परिसर एवं प्रभावित संरचनाओं के आवश्यक जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद अब तक कार्य प्रारंभ नहीं होने से श्रद्धालुओं में असंतोष व्याप्त है।

आवेदन में कहा गया है कि नवरात्रि पर्व बेहद नजदीक है और इस दौरान मां बंजारी देवी मंदिर में क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मंदिर परिसर की वर्तमान स्थिति श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

आवेदकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को तत्काल निर्देशित कर 10 अक्टूबर तक जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए, ताकि आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

समय सीमा में काम नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

आवेदन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा तक मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा नहीं किया जाता है, तो आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के समक्ष शांतिपूर्ण आंदोलन, धरना एवं चक्काजाम जैसे जनआंदोलनात्मक कदम उठाने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आवेदन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि श्रद्धालु प्रशासन से टकराव नहीं, बल्कि अपनी आस्था से जुड़े मंदिर के सम्मान एवं शीघ्र जीर्णोद्धार की अपेक्षा रखते हैं।

आवेदकों ने प्रशासन से समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप कर कार्य पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि नवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

वही दिलीप बिल्डकॉन कंपनी कीं तरफ से प्रदीप सिंह ने बताया की मंदिर के कार्यों को प्रारंभ कर दिया गया है लिखित दिए गए आश्वासन में कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं तो कई कार्य जारी है बहुत ही जल्द उस काम को भी पूर्ण कर लिया जाएगा!

अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी 10 अक्टूबर की तय समय-सीमा में मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर पाती है या नहीं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 700238 धरमजयगढ़ का जयस्तंभ चौक बना हादसों का अड्डा! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल! एक नाली में ट्रैक्टर तो दूसरे में बोलोरो हुई दुर्घटना का शिकार!
Next Article सेवा संकल्प अभियान के तहत तराईमार आंगनबाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले कापू मंडल के प्रतिनिधिमंडल, कापू आगमन का दिया न्योता; जनवरी के प्रथम सप्ताह में आने का आश्वासन
Latest News 23 November 2026
1037045
धरमजयगढ़ गुरुद्वारा सिंह सभा मे गुरु नानक जयंती की तैयारियां जोरों पर!
Latest News 21 November 2026
ग्राम भालूपखना में नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य पुनेश्वर प्रसाद राठिया हुए शामिल!
Latest News 20 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस के समापन के बाद नीरज शर्मा के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्व. राजेश शर्मा को श्रद्धांजलि देकर हुए भावुक!
Latest News 18 November 2026
पुराने राजनीतिक साथी के घर पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विजय अग्रवाल के परिवार से की सौजन्य मुलाकात!
Latest News 18 November 2026
धरमजयगढ़ कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने सहित छात्रावास सुविधा की मांग, मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र! प्रदेश के वित्त मंत्री से भी की चर्चा!
Latest News 17 November 2026
धरमजयगढ़ में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर मोबाइल, डीजल और नगदी सहित हजारों का सामान पार!
Latest News 16 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?