

धरमजयगढ़—-= प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण ग्राम पंचायत साजापाली के चुल्लाखोल में ग्रामीणों के साथ सुना गया। इस दौरान जिला भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं बाकारूमा प्रभारी गोकुल नारायण यादव ग्रामीणों के बीच मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। युवाओं में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कैलाश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके द्वारा देशहित, जनभागीदारी तथा विकास से जुड़े विषयों पर कही गई बातों को लेकर अपनी रुचि व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच ‘मन की बात’ को लेकर चर्चा भी हुई।



