

सामूहिक गायन में विद्यार्थी, आचार्य, भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि हुए शामिल
धरमजयगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर धरमजयगढ़ में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक स्वर में संपूर्ण वंदे मातरम् का सस्वर सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक बना। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना एवं संस्कारों के विकास के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, आचार्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।



