

धरमजयगढ़ न्यूज़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों और सार्वजनिक स्थलों पर विधि-विधान से गणपति बप्पा की स्थापना कर आरती एवं पूजन किया गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति, सफलता और खुशहाली की कामना की। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से नगर में उत्साह का माहौल बना रहा।
मान्यता है कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी पर उनकी आराधना करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति की कामना की जाती है। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में विशेष उत्साह नजर आया। कई स्थानों पर आकर्षक सजावट और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की।



