By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ का प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ का प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच
Latest News

ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ का प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच

Vivek Pandey
Last updated: 25 September 2026 14:03
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE

624646 1

🚨 ढाबा संचालक की शिकायत पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की तत्काल कार्रवाई, एसडीओपी धरमजयगढ़ को प्राथमिक जांच के निर्देश

रायगढ़, 25 सितंबर 2026 । थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत बिहारी ढाबा के संचालक मोंटू गुप्ता द्वारा पुलिसकर्मियों पर मारपीट एवं अशोभनीय आचरण किए जाने की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। शिकायत के प्रथम दृष्टया परीक्षण के बाद थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी को कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के प्रथम दृष्टया पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरक्षक विजय राठिया द्वारा ढाबा संचालक के साथ अशोभनीय आचरण किए जाने का मामला प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने पर उसे तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

    जानकारी के अनुसार दिनांक 24 सितंबर 2026 को ढाबा संचालक मोंटू गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में बताया गया कि 23 सितंबर की रात्रि थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी एवं अन्य पुलिस स्टाफ उसके ढाबे पर पहुंचे और वहां विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तथा शिकायतकर्ता का पक्ष भी सुना। प्रारंभिक स्तर पर पुलिसकर्मियों के आचरण एवं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर उक्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। मामले की निष्पक्ष एवं समुचित जांच के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी को प्राथमिक जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर लगातार दुर्घटनाओं से बढ़ा आक्रोश लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर लगातार दुर्घटनाओं से बढ़ा आक्रोश लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी!
Latest News 25 September 2026
ढाबा संचालक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप रक्षक ही बने भक्षक, पानी पिला पिला कर मारा गया पढ़े पूरी खबर!
Latest News 24 September 2026
पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News 23 September 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा सामूहिक सस्वर गायन!
Latest News 23 September 2026
त्योहारों के सीजन आते ही शुरू हुई चोरी की वारदात बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान में घुस कर दिया वारदात को अंजाम!
Latest News 22 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?