By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर लगातार दुर्घटनाओं से बढ़ा आक्रोश लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर लगातार दुर्घटनाओं से बढ़ा आक्रोश लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी!
Latest News

धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर लगातार दुर्घटनाओं से बढ़ा आक्रोश लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी!

Vivek Pandey
Last updated: 25 September 2026 12:18
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
631998


धरमजयगढ़ न्यूज़—- धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चौक पर हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं के बाद लोगों में स्थानीय प्रशासन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

नागरिकों का कहना है कि चौक पर वाहनों की तेज रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात पहली घटना में एक स्कॉर्पियो की चपेट में आने से तीन-चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन चालक के नशे में होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना में एक बच्चे के सिर में चोट लगने की जानकारी है, जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार किया गया और बाद में बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किए जाने की बात सामने आई है।
वहीं दूसरी घटना में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवकों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों को 112 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं को लेकर जयस्तंभ चौक के आसपास के नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर यातायात नियंत्रण और वाहनों की गति कम करने के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। नागरिकों ने स्थानीय प्रशासन एवं सड़क सुरक्षा समिति से तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने तथा स्पीड ब्रेकर सहित अन्य सड़क सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो नागरिकों का आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। अब देखना होगा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद प्रशासन इस संवेदनशील चौक की यातायात व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article ढाबा संचालक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप रक्षक ही बने भक्षक, पानी पिला पिला कर मारा गया पढ़े पूरी खबर!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ढाबा संचालक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप रक्षक ही बने भक्षक, पानी पिला पिला कर मारा गया पढ़े पूरी खबर!
Latest News 24 September 2026
पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News 23 September 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा सामूहिक सस्वर गायन!
Latest News 23 September 2026
त्योहारों के सीजन आते ही शुरू हुई चोरी की वारदात बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान में घुस कर दिया वारदात को अंजाम!
Latest News 22 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026
लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से GePNIC के जरिए होगी ई-निविदा प्रक्रिया!
Latest News 19 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?