By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ का जयस्तंभ चौक बना हादसों का अड्डा! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल! एक नाली में ट्रैक्टर तो दूसरे में बोलोरो हुई दुर्घटना का शिकार!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ का जयस्तंभ चौक बना हादसों का अड्डा! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल! एक नाली में ट्रैक्टर तो दूसरे में बोलोरो हुई दुर्घटना का शिकार!
Latest News

धरमजयगढ़ का जयस्तंभ चौक बना हादसों का अड्डा! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल! एक नाली में ट्रैक्टर तो दूसरे में बोलोरो हुई दुर्घटना का शिकार!

Vivek Pandey
Last updated: 5 October 2026 12:38
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
700238
SHARE

नालियों पर ढक्कन नहीं, टर्निंग पर सुरक्षा के इंतजाम नदारद; बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं, आक्रोशित नागरिकों ने दी सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी

धरमजयगढ़ न्यूज़ —–

नगर के हृदय स्थल माने जाने वाले जयस्तंभ चौक पर लगातार हो रही छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं ने यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौक की बदहाल व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं किए जाने से स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

700179

खुली नालियां और खतरनाक टर्निंग बनी हादसों की वजह!

स्थानीय नागरिकों के अनुसार जयस्तंभ चौक के दोनों ओर स्थित नालियों को ढक्कन से नहीं ढका गया है। ऐसे में मोड़ पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई वाहन टर्निंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से नालियों में जा घुसते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ट्रैक्टर, कार सहित कई वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होना चिंता का विषय बना हुआ है।

ब्रेकर्स और सुरक्षा उपायों की मांग, फिर भी कार्रवाई का इंतजार

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जयस्तंभ चौक पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्रेकर निर्माण, नालियों को ढकने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग कई बार प्रशासन के समक्ष उठाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नागरिकों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?

बड़ा हादसा होने से पहले जागे प्रशासन, वरना आंदोलन की चेतावनी!

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जयस्तंभ चौक की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। नालियों को सुरक्षित ढंग से ढकने, खतरनाक टर्निंग पर उचित सुरक्षा व्यवस्था करने और जरूरत के अनुसार ब्रेकर सहित यातायात नियंत्रण के उपाय तत्काल किए जाएं।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाले जनआक्रोश की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी समय रहते जागेंगे, या जयस्तंभ चौक पर किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही व्यवस्था सुधारने की सुध ली जाएगी?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 693162 scaled नवरात्रि को लेकर माँ अंबेटिकरा मंदिर में तैयारियां तेज!
Next Article ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मां बंजारी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार 10 अक्टूबर तक कराने की मांग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सेवा संकल्प अभियान के तहत तराईमार आंगनबाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
Latest News 5 October 2026
ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मां बंजारी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार 10 अक्टूबर तक कराने की मांग
Latest News 5 October 2026
693162 scaled
नवरात्रि को लेकर माँ अंबेटिकरा मंदिर में तैयारियां तेज!
Latest News 4 October 2026
689392 scaled
त्योहारों के सीजन में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नागरिकों में भयअंधेरे का फायदा उठा रहे चोर! बोर का तार चोरी, कुछ दिन पहले जनरल स्टोर में भी हुई थी वारदात
Latest News 3 October 2026
682278
150 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा खिलौना वितरण, सांसद राधेश्याम राठिया की उपस्थिति में कार्यक्रम!
Latest News 2 October 2026
वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा का हाटी में भव्य स्वागत अटल परिसर, गांधी चौक में प्रतिमा में किया गया माल्यार्पण! संभागीय प्रभारी रामू रोहरा भी रहे मौजूद!
Latest News 2 October 2026
InShot 20261001 185019861 scaled
हाटी-पुरुंगा सड़क निर्माण का भूमि पूजन, 80.89 लाख की लागत से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
Latest News 1 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?