By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: नवरात्रि को लेकर माँ अंबेटिकरा मंदिर में तैयारियां तेज!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > नवरात्रि को लेकर माँ अंबेटिकरा मंदिर में तैयारियां तेज!
Latest News

नवरात्रि को लेकर माँ अंबेटिकरा मंदिर में तैयारियां तेज!

Vivek Pandey
Last updated: 4 October 2026 11:04
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
693162 scaled
SHARE

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर शासकीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!

धरमजयगढ़/अंबेटिकरा। शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर जगत जननी माँ अंबेटिकरा मंदिर परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिर की शासकीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शासकीय समिति के अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी (SDM) ने की।

बैठक में समिति के सचिव श्री टीकाराम पटेल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा मंदिर परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम

बैठक में मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेडिंग एवं कतार व्यवस्था बनाई जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ वॉलंटियर्स की तैनाती की जाएगी।

इसके अलावा भंडारा एवं प्रसाद वितरण के लिए अलग स्थान निर्धारित करने, मेले में दुकानों के आवंटन को व्यवस्थित करने तथा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी निर्णय लिया गया।

हजारों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान माँ अंबेटिकरा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन, आवागमन एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वहीं मंदिर समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सांसद के प्रयासों से माँ अंबेटिकरा मंदिर परिसर में लगातार विकास कार्य देखने को मिल रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि माँ अंबेटिकरा के आशीर्वाद से मंदिर की ख्याति के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी लगातार वृद्धि हो रही है।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने माँ का भोग-प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सचिव श्री टीकाराम पटेल ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 689392 scaled त्योहारों के सीजन में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नागरिकों में भयअंधेरे का फायदा उठा रहे चोर! बोर का तार चोरी, कुछ दिन पहले जनरल स्टोर में भी हुई थी वारदात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

689392 scaled
त्योहारों के सीजन में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नागरिकों में भयअंधेरे का फायदा उठा रहे चोर! बोर का तार चोरी, कुछ दिन पहले जनरल स्टोर में भी हुई थी वारदात
Latest News 3 October 2026
682278
150 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा खिलौना वितरण, सांसद राधेश्याम राठिया की उपस्थिति में कार्यक्रम!
Latest News 2 October 2026
वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा का हाटी में भव्य स्वागत अटल परिसर, गांधी चौक में प्रतिमा में किया गया माल्यार्पण! संभागीय प्रभारी रामू रोहरा भी रहे मौजूद!
Latest News 2 October 2026
InShot 20261001 185019861 scaled
हाटी-पुरुंगा सड़क निर्माण का भूमि पूजन, 80.89 लाख की लागत से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
Latest News 1 October 2026
पत्रकारों के खिलाफ कथित दबाव और ट्रोलिंग के मामलों को लेकर पत्रकार सुरक्षा समिति ने सौंपा ज्ञापन
Latest News 1 October 2026
668089 scaled
आज धरमजयगढ़ पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’, युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य स्वागत की तैयारी! लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम!
Latest News 30 September 2026
645956 scaled
मोदी जी के ‘मन की बात’ सुनने ग्रामीणों के बीच पहुंचे जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव
Latest News 27 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?