By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ वन मंडल में तस्करों का बोलबाला!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ वन मंडल में तस्करों का बोलबाला!
Latest News

धरमजयगढ़ वन मंडल में तस्करों का बोलबाला!

Vivek Pandey
Last updated: 8 October 2026 18:13
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
722594
SHARE
722730

बाकारुमा रेंज में खैर लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक फरार — संरक्षण या नाकामयाबी?

छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धरमजयगढ़ — धरमजयगढ़ वन मंडल में खैर लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वन विभाग की टीम ने बाकारुमा–लैलूंगा मार्ग पर खैर लकड़ी का परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

फिलहाल वन विभाग की टीम जब्त लकड़ी की मात्रा, उसके परिवहन से संबंधित दस्तावेज और ट्रक मालिक सहित अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है। हालांकि इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जंगल से खैर जैसी कीमती लकड़ी काटकर उसे परिवहन किए जाने तक वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?

पूर्व में भी सामने आ चुके हैं तस्करी के मामले

बताया जा रहा है कि बाकारुमा वन परिक्षेत्र में पूर्व में भी तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद खैर लकड़ी के अवैध परिवहन का सिलसिला पूरी तरह रुकता नजर नहीं आ रहा है। एक के बाद एक मामलों के सामने आने से वन सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और गश्त पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

ग्रामीणों का कहना है कि जंगल की सुरक्षा केवल कार्रवाई के बाद वाहन पकड़ने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। यदि जंगल में लगातार अवैध कटाई और लकड़ी का परिवहन हो रहा है तो वन विभाग के मैदानी अमले की नियमित गश्त और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीरता से सवाल उठाए जाने चाहिए।

एक दिन में तो नहीं कटता इतना बड़ा पेड़!

सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि जिस खैर लकड़ी को तस्करी के लिए वाहन में लादकर ले जाया जा रहा था, क्या वह पेड़ एक ही दिन में काटकर सीधे सड़क तक पहुंच गया? यदि कटाई पहले हुई थी तो जंगल की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अमले को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली?

शासन द्वारा वन संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार योजनाओं एवं संसाधनों पर खर्च किया जा रहा है। ऐसे में यदि जंगलों से बेशकीमती पेड़ों की कटाई और तस्करी जारी रहती है तो यह वन सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमजोरी मानी जाएगी।

तस्करों पर शिकंजा या सिर्फ वाहन जब्ती तक कार्रवाई?

ग्रामीणों के बीच अब यह चर्चा भी है कि क्या विभाग केवल लकड़ी से भरे वाहनों को पकड़कर कार्रवाई तक सीमित रहेगा या तस्करी के पूरे नेटवर्क और जंगल में अवैध कटाई करने वालों तक भी पहुंचेगा?

बाकारुमा क्षेत्र में सामने आए इस मामले ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले की जांच को कितनी गंभीरता से आगे बढ़ाता है और क्या लकड़ी के स्रोत, कटाई करने वालों तथा इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क तक पहुंच पाता है।

वनों की लगातार कटाई और तस्करी यदि नहीं रुकी तो आने वाले समय में इसका सीधा असर वन संपदा और वन्यजीवों के संरक्षण पर पड़ सकता है। ऐसे में ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावी गश्त, नियमित निगरानी और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article कटाईपाली डी में हुआ भव्य आंगन मिलन कार्यक्रम, नन्हे कदमों की मुस्कान के बीच सेवा और अपनत्व का दिखा संगम
Next Article 722753 धरमजयगढ़ में आए दिनों हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल पुलिस विभाग के ऊपर उठ रहे सवाल आखिर कहां शो रही पुलिस! त्योहारों के सीजन में पुलिसिया गस्त को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले कापू मंडल के प्रतिनिधिमंडल, कापू आगमन का दिया न्योता; जनवरी के प्रथम सप्ताह में आने का आश्वासन
Latest News 23 November 2026
1037045
धरमजयगढ़ गुरुद्वारा सिंह सभा मे गुरु नानक जयंती की तैयारियां जोरों पर!
Latest News 21 November 2026
ग्राम भालूपखना में नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य पुनेश्वर प्रसाद राठिया हुए शामिल!
Latest News 20 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस के समापन के बाद नीरज शर्मा के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्व. राजेश शर्मा को श्रद्धांजलि देकर हुए भावुक!
Latest News 18 November 2026
पुराने राजनीतिक साथी के घर पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विजय अग्रवाल के परिवार से की सौजन्य मुलाकात!
Latest News 18 November 2026
धरमजयगढ़ कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने सहित छात्रावास सुविधा की मांग, मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र! प्रदेश के वित्त मंत्री से भी की चर्चा!
Latest News 17 November 2026
धरमजयगढ़ में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर मोबाइल, डीजल और नगदी सहित हजारों का सामान पार!
Latest News 16 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?