

धरमजयगढ़ न्यूज़— ग्राम कटाईपाली डी में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं आत्मीय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणजनों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। नन्हे बच्चों की मुस्कान, ग्रामीणों का अपनत्व और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा भावना ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास के सभापति श्री विनय शर्मा तथा बकारूमा मंडल अध्यक्ष श्री दशरथ राठिया उपस्थित रहे। वहीं BDC श्री जनक राठिया, श्री सोभाराम राठिया, सरपंचगण, मंडल उपाध्यक्ष श्री टीकाराम राठिया एवं युवा मोर्चा महामंत्री श्री मनीष रात्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और बच्चों के साथ आत्मीय संवाद एवं सहभागिता का वातावरण देखने को मिला।
आंगन मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के विकास, पोषण एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जनप्रतिनिधियों, विभागीय अमले और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में बच्चों की मासूम मुस्कान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समर्पित सेवा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन की सराहना की।



